Showing posts with label #EveryGirlChildInSchool #Education #Admission #Learning #Girls #i-saksham #empoweringgirls #buddies. Show all posts
Showing posts with label #EveryGirlChildInSchool #Education #Admission #Learning #Girls #i-saksham #empoweringgirls #buddies. Show all posts

Monday, February 13, 2023

अंजनाः प्रत्येक बच्ची को शिक्षा का अधिकार दिलाना है लक्ष्य



मैं अंजना वर्मा, गया जिले की रहने वाली हूं। मेरा कार्य फिल्ड पर जाना और शिक्षा से विहीन बच्चों को स्कूल तक पहुंचाना है और अभिभावकों को शिक्षा के प्रति जागरुक करने का है। हालांकि फिल्ड पर कार्य करने के दौरान कई सारी ऐसी चीजें घटित होती हैं, जो सबके सामने आना जरुरी है। जैसे- फिल्ड में काम करते वक्त चुनौतियों का आना, अभिभावकों से बातचीत करना और उनके साथ तालमेल बिठाना, बच्चों को हमेशा प्रोत्साहित करते रहना ताकि शिक्षा की लौ जलती रहे। आज मैं आप सबके सामने अपना एक और अनुभव लेकर उपस्थित हूं। 

बच्चों के नामांकन के सिलसिले में मैं आमस प्रखंड के सावकाला गांव गई थी लेकिन वहां मुझे एक भी अभिभावक नहीं मिले। हालांकि कुछ अभिभावक मौजूद थे, जिनसे मैंने बातचीत करने की कोशिश की और नामांकन के बारे में पूछा। इस बीच कुछ अभिभावकों ने बताया कि वे अपने बेटियों को स्कूल भेज रहे हैं और उनकी बातों से सहमत होकर मैं अपने गंतव्य की ओर बढ़ गई। 

प्रिंसिपल सर ने किया काफी सहयोग 

अब मेरा गंतव्य स्कूल था, जहां मुझे प्रिंसिपल से बात करके यह सुनिश्चित करना था कि क्या वाकई मैं क्लास में बच्चों की उपस्थिति रहती है या नहीं। वहां पहुंचने पर प्रिंसिपल सर ने बताया कि कक्षा में कई बच्चे नामांकित हैं लेकिन फिर भी उपस्थिति नहीं रहती है और अभिभावक अपने बच्चों को स्कूल नहीं भेजते। 

इसके बाद मैंने उनसे सारी बातों को समझा और विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की और उसके बाद उन बच्चों का पूरा पता आदि नोट किया ताकि मैं उन बच्चों से मिल सकूं और अभिभावकों से भी बातचीत कर सकूं। प्रिंसिपल सर ने भी इसमें मेरा काफी सहयोग किया सारी जानकारियां मुझे तुरंत रजिस्टर से निकाल कर दे दी। इसके बाद मैंने उक्त पते पर जाकर सारे अभिभावकों से मिली और उन्हें बच्चे को स्कूल भेजने के लिए जागरुक किया। 

इतना ही नहीं बल्कि ऐसे कई बच्चों के बारे में भी जानकारी मिली, जो अभी तक नामांकित भी नहीं हुई थे फिर मैंने अभिभावकों को समझाया और बच्चों को शिक्षा की अहमियत के बारे में बताया, फिर वे सभी स्कूल जाने और नामांकन कराने के लिए तैयार हो गए। देखा जाए, तो इस कार्य में चुनौतियां तो हैं, मगर एक सुकून भी है कि मेरी मेहनत रंग ला रही है और बच्चे शिक्षित हो रहे हैं। उम्मीद है कि जब अगली बार उन सबसे मिलने जाऊं, तो वे मुझे स्कूल में ही दिखाई दें।