Wednesday, July 15, 2020

उत्साह अनुभवों का!

अनुभव जब आपको अलग उत्साह दे तो वो हमेशा आपकी यादों के पन्नों में चिन्हित हो जाता है। हम हमेशा ऐसे अनुभवों से सीखते हैं जो हमे और आगे ले जाते हैं और हमारे मन में कुछ नया सीखने की उमंग भर जाते हैं। ऐसा ही कुछ हमारे स्टूडेंट्स के साथ फ़ोन द्वारा हो रही कक्षा में हुआ| 




मेरा नाम स्मृति है और मैं i-Saksham में एक edu-leader हूँ। मैं और मेरे साथी edu-leaders मिल कर बच्चों को पढ़ाते हैं और उनकी सहायता करते हैं कि वे कुछ नया सीखें और आगे बढ़ें। मार्च के माह में महामारी के कारण सरकार के निर्देशानुसर पूरे देश भर में लॉक डाउन कर दिया गया। इस लॉक डाउन जैसी परिस्थिति में बच्चों को पढ़ाना नामुमकिन-सा ही लग रहा था परन्तु सभी के विचार करने के बाद एक उपाय सूझा -"फोन द्वारा बच्चों को पढ़ाने का"। जब यह तय हुआ कि बच्चों को फोन से पढ़ाया जाएगा तब हम सभी edu-leaders को इसके लिए तैयार किया गया ताकि हम बच्चों को सही से पढ़ा पाएं। जब बच्चों को फोन से पढ़ाना शुरु किया तब शुरुआती दौर में हमें बहुत-सी दिक्कतें हुई क्यूंकि ये सब हम सभी के लिए नया और कुछ अलग था। लेकिन अब हम सभी बच्चों को ठीक तरह से पढ़ा पा रहे हैं।

मैं अभीकस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की कक्षा 7 की 19 छात्राओं को फोन के माध्यम से पढ़ा रही हूँ।आज का सेशन शुरू करने के लिए जब मैंने सभी बच्चियों को कॉल किया तो मैं सभी से सफलतापूर्वक जुड़ पाई और पढ़ाना शुरू किया। इस तरह घर बैठे पढ़ने में अब बच्चियों को भी बहुत मज़ा आता है। 

मुझे याद है जब पहले दिन हमें बच्चियों को फोन से पढ़ाना था तब मैंने अपना लक्ष्य 8 बच्चियों से जुड़ने का रखा था। जब सेशन शुरू किया तब मैं सिर्फ 3 बच्चियों से ही जुड़ पाई थी। जिसमें भी काफी शोर हो रहा था। कुछ ही दिनों में बच्चों की संख्या में भी ब्रद्धी हुई और शोर होना भी बिल्कुल बंद हो गया था। उन्हें पढ़ना और भी ज्यादा अच्छा लगने लगा। एक - दो बच्चियों के जिनका नंबर हमारे पास नही था तो उन्होंने हमें ख़ुद से कॉल किया और बोलीं कि - "दीदी आप बाकी बच्चों को पढ़ाते हो, हमें क्यूं नहीं पढ़ाती हो।" उनकी बात सुन के मुझे उनका पढ़ाई के प्रति निष्ठाभाव दिखा। तीन बच्चियां ऐसी भी हैं जिनके घर के आस-पास की 4-5 अन्य बच्चियों के पास फोन नहीं है जिस कारण वे मास्क लगना  social distancing जैसी बातों को ध्यान में रखते हुए उन बच्चियों के साथ सेशन में जुड़ती हैं। फिर वे सभी के होमवर्क को एक साथ व्हाट्सएप्प ग्रुप पर भी भेजती हैं, क्योंकि उस पूरे ग्रुप में सिर्फ एक ही बच्ची के पास मोबाइल होता है और ये बच्चियां भी पूरी तरह से सहभागिता निभाती हैं ।

हमने जब बच्चियों का एक व्हाट्सएप्प पर ग्रुप बनाया था तब उनका कोई भी रिस्पॉन्स नही आता था और अब वो सभी अपने होमवर्क की फोटो हर दिन ग्रुप में भेजती हैं। हमने बच्चियों की ऐसी भागीदारी को देखते हुए उनकी क्रिएटिविटी को बढ़ावा दिया। उन्होंने घर में रह कर कई अलग- अलग चीज़ों को बनाया था जो उन्होंने हमारे साथ उन्होंने साझा किया। पर्यावरण दिवस पर अपने घरों में और घर के आस- पास पौधे लगाए, किसी ने घर पर मोबाइल से पढ़ने की बात कही, तो किसी ने घर में पढ़ाई के साथ साथ खाना बनाना, सिलाई करना भी सीखा, पुरानी वस्तुओं से नई चीजें बनाई और प्यारी कहानियां भी लिखीं। उनके इन प्रयासों को देखकर बहुत अच्छा लगता है और खुशी होती है जब बच्चियां अपनी द्वारा बनाई गई चीज़ों और नए किये गए कामों को एक उत्साह के साथ बताती हैं। जिस तरह वो हमसे जुड़ पाईं हैं, हमारा यही लगातार प्रयास रहा है कि वो बना रहे। जब कभी किसी ग्रुप में कोई शोर करता है तो बाकी बच्चियां एक दूसरे के सहयोग से उन्हें शोर करने से रोकती हैं। कभी किसी बच्ची को ग्रुप में कुछ समझ नही आता है तो दूसरी बच्चियां उन्हें समझाने की कोशिश करती हैं। हमारे तरफ से सभी बच्चों को पूरी आजादी होती है कि वो एक- दूसरे को समझाएं क्योंकि दोस्तों से बच्चे ज्यादा अच्छे से सीखते और समझते हैं। 

जब कभी कोई बच्ची कॉल पर नही आ पाती है तो सभी एक दूसरे के बारे में पूछते हैं और बाद में भी कॉल कर उनसे जान ने की कोशिश करते हैं कि वे सेशन में क्यूं उपस्थित नहीं थे। कुछ बच्चों के पेरेंट्स का सहयोग भी होता है, कभी अगर किसी के पापा कहीं चले जाते है तो मोबाइल घर पर ही छोड़ कर जाते हैं। एक दो बच्चियों के भाई के साथ थोड़ी समस्या होती है वो उन्हें चिढ़ाने के लिए फ़ोन नही देते हैं तो उनसे भी बात करनी पड़ती है। 

अभी तक हमने बच्चों के साथ गणित, अंग्रेजी, हिंदी, EVS और क्राफ्ट की कुछ गतिविधियाँ की हैं। हम बच्चों को सिर्फ किताब से ही नहीं पढ़ाते बल्कि हर टॉनिक को कहानियों द्वारा या वास्तविक उदाहरण से समझते हैं ताकि उन्हें अच्छे से समझ आए और हमेशा याद भी रहे।

इन सब में हमारी टीम की अच्छी भागीदारी रही है।प्रिया और मोनिका(फैलो मेम्बर) लगातार हर दिन साथ मिलकर सेशन लेती थीं जिसमे मैं सिर्फ सहयोग के लिए उनके साथ रहती थी। सभी बच्चे उन्हें ध्यान से सुनते और समझते हैं ।अच्छे प्रभावी सेशन प्लान बनाने में हमारे साथियों का बहुत सहयोग रहा| सभी ने अपनी ज़िम्मेदारी को बखूबी निभाया और हम इतना कर पाए और आगे भी करने की कोशिश करते रहेंगे। ये ऑनलाइन क्लास का एक बिल्कुल अलग ही अनुभव रहा, जिसके बारे में हमने कभी सोचा भी नही था परन्तु हम सफलतापूर्वक कर पाए।

Friday, July 3, 2020

प्रयासों की तरंग- आँचल, बच्चे व् अभिभावक



मेरा नाम आंचल है और मैं i-Saksham में एक edu-leader हूं। संस्था में बाकी edu-leaders की तरह मैं भी बच्चों की शिक्षा पर कार्य करती हूं। इस महामारी के चलते बच्चों की शिक्षा पर बड़ा प्रभाव पड़ा। लॉक डाउन होने की वजह से गांव में सभी विद्यालय बंद हो गए जिस कारण बच्चों की शिक्षा रुक सी गई। इस समस्या को ध्यान में रखते हुए बच्चों की पढ़ाई जारी रखने के लिए हमारी टीम ने बच्चों को घर बैठे फोन से पढ़ाने का निर्णय लिया। इस निर्णय को निष्पादित करने में बच्चों के अभिभावकों का पूर्ण सहयोग रहा है, परन्तु बच्चों के अनोखे प्रयास तारीफ के काबिल हैं।

मैंने जब कक्षा-८ के बच्चों को घर बैठे फोन के माध्यम से पढ़ाना शुरू किया था तब शुरुआत में बच्चियों की संख्या थोड़ी ज्यादा थी| मुझे पहले तो संदेह हुआ कि मैं फ़ोन पर 10-11 बच्चियों को कैसे पढ़ा पाउंगी पर कुछ  दिनों तक पढ़ाते रहने के बाद यह समस्या भी सामान्य हो गई और मैं लगभग कुछ14 बच्चियों से जुड़ पाई। काफी दिनों तक यूं ही सेशन चलते रहे। परन्तु जून के माह में मैंने देखा कि सेशन में बच्चियों की संख्या कम होती जा रही है। मैं चिंतित थी कि ऐसा क्या हुआ होगा कि बच्चियां पढ़ाई के समय गायब रहती हैं या उन्हें ऐसे फोन द्वारा पढ़ने में कोई समस्या हो रही है? इसीलिए मैंने बच्चों के माता - पिता से इस विषय पर बात की तो कई तरह की समस्याएं निकल कर आईं जैसे - बच्चों के अभिभावकों ने आस-पास में काम करना शुरू कर दिया था जिस कारण घर पर फोन का ना होना, फोन में रिचार्ज ना होने की वजह से कॉल ना लगना, बच्चियों का भी अपने माता-पिता की काम में मदद करना आदि।' इन सभी समस्याओं  को ध्यान में रखते हुए मैंने बच्चियों को सुबह के समय पढ़ाने का निर्णय लिया क्योंकि तब सभी बच्चों के माता-पिता भी घर पर होते हैं और बच्चियों से बात भी हो जाएगी। इस में बच्चियों की सहभागिता अच्छी रहती है। साथ ही बच्चियों के अभिभावकों द्वारा अनोखे प्रयास मेरे दिल को छू गये हैं| 
जब मैं करिश्मा(छात्रा) को कॉल करती हूँ  तो उनके पापा या भाई कॉल उठाते हैं| मैं उन्हें नमस्ते करने के बाद बच्चियों को फोन देने कहती हूँ तो वह बड़े आदर के तौर पर वह बोलते हैं -"दीदी का कॉल आया है चलो पढ़ने आओ”| मुझे भी काफी खुशी होती है यह चीज सुनकर और बच्चों के परिश्रम को देख बड़ा आश्चर्य होता है। संगीता(छात्रा) के घर पर फोन नहीं है जिससे वो हमारे साथ सेशन में जुड़ पाए। परन्तु संगीता की पढ़ाई ना रुके इसलिए उसके पिता ने उसे उसकी नानी के घर पहुंचा दिया। अब वह वहां रहकर अपनी मौसी के फोन से मेरे साथ सेशन में जुड़ती है और पढ़ाई करती है। बच्चों के अभिभावकों का इस तरह का सहयोग हमें बच्चियों तक पहुँचने में काफी मदद कर रहा है| साथ ही मुझे इस बात की ख़ुशी है कि अभिभावक अपने बच्चों की शिक्षा के प्रति जागरूक हैं|
ज्यादातर बच्चों के पास छोटा जिओ फोन ही होता है, इसके बावजूद भी वे कोशिश करते हैं कि अपने होमवर्क का वो फोटो लेकर व्हाट्सएप ग्रुप में सभी के साथ साझा करें। जब बच्चे ग्रुप पर फोटो भेजते हैं तो वह फोटो थोड़ी धुंधली होती हैं जिस कारण मुझे कुछ ठीक से समझ नहीं आता है| पर वे निराश न हो इसलिए में उनके प्रयासों की तारीफ कर देती हूं, ताकि उनका मनोबल ना गिरे और वे ऐसे ही मन लगा के अच्छे से पढ़ाई करें।
हमें खुशी है कि लॉक डाउन के समय में भी हम बच्चों को पढ़ा पा रहे हैं, और हमारे और हमारे सभी साथियों के प्रयास भी रंग ला रहे हैं। किसी दिन कोई कारणवश अगर मैं समय पर सेशन नहीं ले पाती हूं तो मैं शाम के समय बच्चों से फ़ॉलो अप कर लेती हूं कि उन्होंने आज क्या पढ़ाई की और क्या सीखा। 

सही में बच्चों के साथ सेशन ले कर एक सकारात्मक ऊर्जा मिलती है और दिन के अंत में मैं अपने कार्य से संतुष्ट हो पाती हूँ| साथ ही इन दो महीनों में बच्चों व् अभिभावकों के प्रयासों से मैं यह समझ पायी हूँ कि जब सभी लोग आपस में मिल कर छोटे-छोटे कदम उठाते हैं, तभी बड़े प्रयास संभव हो पाते हैं| 

Monday, June 29, 2020

"बाबू आज तुम्हारा एक अलग रूप देखने को मिल रहा है। तुम एकदम अलग हो!"





मेरा नाम प्रिया है और मैं एक edu-लीडर के रूप में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की बच्चियों के साथ उनकी शिक्षा पर कार्य करती हूँ| मार्च  माह से लॉकडाउन के कारण विद्यालय बंद हैं| ऐसे में पिछड़े इलाकों के बच्चों की शिक्षा बहुत प्रभावित हुई है| आई-सक्षम के edu-leaders जहाँ पहले अपने गाँव के सरकारी विद्यालयों में जा कर दो से ढाई घंटा बच्चों को पढ़ाया करते थे, आज फ़ोन के माध्यम से बच्चों तक पहुँच रहे हैं| परन्तु गाँव में आज भी हर परिवार के पास फ़ोन की सुविधा नहीं है| ऐसे में बच्चियों के साथ मिल कर सीखने-सीखाने का हमारा प्रयास दिल को छू जाने वाले रहा|

लॉक डाउन होने के कारण सभी edu-leaders बच्चों को घर से फ़ोन पर पढ़ा रहे थे| इसी बीच हमारे मन में एक विचार आया कि क्यों न कस्तूरबा की बच्चियों को भी फ़ोन के माध्यम से पढाया जाए जिससे वे कुछ नया और अधिक सीख पाएं?  तभी एक दिन टीम में बात हुई और हमने सुझाव दिया कि कस्तूरबा में जाने वाली edu-leaders भी बच्चों को फ़ोन के माध्यम से पढ़ा सकती हैं| सभी लोगों ने थोड़ा सोचा और हाँ बोल दिया। उसके अगले ही दिन हम सभी ने मिलकर बच्चों के नंबर ढूंढ़ निकाले और बच्चों के माता- पिता से बात की। हमने उन्हें बताया कि हम लोग बच्चों को फोन द्वारा पढ़ाना चाहते हैं, आपकी क्या राय है आप भी बताएं । सभी के माता- पिता भी मान गए और हमने 4 दिन के अंदर ही क्लास शुरू कर दी। सब बहुत जल्दी - जल्दी हो रहा था। हर रोज़ प्लान बनाना फिर उसी प्लान से बच्चियों को पढ़ाना । शुरुआत में हम केवल 8 ही बच्चों से जुड़ पाए थे लेकिन जब लगातार कॉल करते रहे और सेशन चलते रहे तो हमसे और भी बच्चे जुड़ने लगे| हमे मालूम ही नहीं चला कि कब बच्चों की संख्या इतनी बढ़ गयी|  अच्छी बात ये रही कि कक्षा 7 में 30 बच्चियां हैं और हम लोग 20 बच्चियों तक पहुंच पाए। 

सप्ताह में पूरे 5 दिन सेशन होते हैं । बच्चों को कॉल करने का समय 10 बजे है । अगर किसी दिन 10 बजे कॉल नहीं कर पाते हैं तोबच्चियां खुद कॉल कर लेती हैं और कॉल उठाते ही सवालों की एक रेल सी शुरू हो जाती है| दीदी 10 बज गए आपने कॉल क्यो नहीं किया ? क्या आपकी तबीयत खराब है? क्या आज कॉल नहीं होगा? और ना जाने कितने ऐसे सवाल| बात तो बहुत छोटी सी है पर बहुत बड़ी खुशी देती है कि बच्चियों में सीखने की कितनी उत्सुकता है| यही उत्सुकता हमारे धैर्य व् प्रोत्साहन को बनाए रखती है।

 कॉल के ज़रिए पढ़ाने से एक ऐसा काम भी हो पाया जो हमे कक्षा में पढ़ाते हुए असंभव सा लगता था। आज वो बच्चियां भी कॉल करती हैं और पढ़ने के लिए उत्सुक हैं, जो पहले क्लास में रहना पसंद नहीं करती थी| जब उन्हें गृहकार्य मिलता है तो वो उसको पूरा कर के भेजती  हैं, पर उनके गृहकार्य पूरा करने के बाद व्हाट्सएप से उसे भेजने की कहानी बहुत मजेदार होती है । हर बच्ची की एक छोटी- सी कहानी होती है, सब एक दूसरे को अपनी कहानी सुनाती हैं कि उन्होंने आज का होमवर्क कैसे भेजा था। कभी - कभी कुछ दिक्कतें भी होती हैं क्योंकि हर बच्ची के घर पर फ़ोन नहीं है| इसके बावजूद सब  एक दूसरे  के घर जा कर पढ़ती हैं, social distancing और साफ़ सफाई का ध्यान रखती हैं| बच्चियों के एक दुसरे को सहयोग कर साथ में सीखने के इस कदम ने हमे ऐसे समय में भी अनेकों घरों तक पहुँचा दिया| अब हम सिर्फ 8 बच्चियों को कॉल करते हैं जिससे 19-20 बच्चियों से जुड़ पाते हैं। मुझे लगता था कि कॉल पर पढ़ने से बच्चियों के पढ़ाई के स्तर को कैसे जांच पाऊंगी पर शायद वह भी खुद ब खुद आसान हो गया| 

कुछ बदलाव मेरे घर में भी हुए , मैं पढ़ाती थी ये तो मेरे घर में सभी जानते है पर मैं कैसे पढ़ाती हूँ यह आज सब को पता चल पाया| मेरे पापा भी शिक्षक हैं| पर जब आज इन बच्चों को कॉल पर पढ़ाती हूँ तो पापा बैठ कर सुनते रहते है कि मैं क्या बोलती हूँ और कैसे बोलती हूँ । एक दिन पापा ने मुझे बोला कि - “बाबू आज तुम्हारा एक अलग रूप देखने को मिल रहा है । तुम एक दम अलग हो|”  मुझे यह सुन कर पहले तो थोड़ा दुख हुआ कि मैं पिछले 3-4 सालों से पढ़ा रही हूँ और मेरे पापा अब ध्यान दे रहे हैं, परन्तु इस सबसे ज्यादा इस बात की खुशी हुई कि वो मेरे पढ़ाने के निर्णय व् तरीके पर गर्व कर रहे थे। 

Friday, June 19, 2020

In our previous blog post, we shared how one of our ex-intern from Yale School of Management shared about her experience with i-Saksham. Here is another post capturing one such experience story of a visitor "Vineet Sabharwal" who works at McKinsey and visited i-Saksham a few years ago.

"Meeting the i-Saksham family a couple of years ago was a surreal experience for me. I had heard a lot about the commitment and passion with which the team had been working tirelessly to create a system of education that was still alien to large parts of the country




However, seeing them in action on their Karma Bhoomi was inspirational beyond imagination. They had penetrated the hearts and minds of the local communities in creating and delivering innovative classroom experiences for young students in areas where finding a functional school building was more difficult than finding high-speed internet. Whether it was language or mathematics, the engagement in the classroom was meticulously planned and delivered effectively with the help of technology by young local volunteers who had been trained well by the i-Saksham team. And the result was clearly evident in the eyes of young students, eager to participate at each step of the learning process. It was truly heartwarming and reassuring to know that the future of these kids was in the right hands. Meeting the i-Saksham family a couple of years ago continues to inspire me to support the team in every possible way."

-Vineet Sabharwal
Visitor

Vicki (Ex- Yale Intern) shares about her experience with i-Saksham!

Since the founding of i-Saksham, we have hosted interns, volunteers, researchers etc. both nationally and internationally. It includes interns and guests from Yale, Teach for India, Christ University, America India Foundation etc. Where witnessing the education of children in interior pockets of India adds knowledge to them; the experience also becomes one of its kind for them after being exposed to the rural realities and interactions. Here is a testimonial from one such intern, Vicki who joined us from Yale School of Management in the year 2017

"I was immensely touched by the work that i-Saksham does, and it is directly linked to my fascination with whether curiosity is born from knowledge, the opposite, or a bit of both.  i-Saksham renders this conundrum irrelevant, in that it teaches young adults to introduce grade 1 to 5 children to Hindi, English & math, which unleashes the potential of both these phenomena.  



As a younger sister of a brother 2 years my senior, I convinced my dad to teach me to read and write while preparing him for primary school. I have been a compulsive reader since, and cannot imagine a world without the written word. This (up to now) taken for the granted privilege, augments my absolute awe at the compassionate, sophisticated and intentional manner in which i-Saksham address the education crisis beyond measure.  Especially as they target households where experience like mine is simply not an option.  

The stellar team of i-Saksham founders can do anything that they want on the planet, and they choose to focus their energies on the resource-stricken Bihar.  Individually and collectively, together with their tightly knit, innovative, and industrious team, they inspire awe and gratitude and they compel me to do my part in our unequal world."

-Vicki van der Westhuizen
Ex-Yale Intern