Tuesday, July 23, 2024

सुकन्या समृद्धि योजना के बारे में जागरूकता

नमस्ते साथियों,  

मैं अपने क्लस्टर में बने हुए गोल “सुकन्या समृद्धि योजना के बारे में महिलाओं को बताना” को पूरा करने के लिए अपने समुदाय में निकली तो सबसे पहले मेरे घर के बाहर मम्मी के साथ कुछ महिलाएँ बैठी थी। मैंने उनसे ही बातचीत करना सही समझा।

मैंने उनको इस योजना के बारे में बताते हुए कहा कि सुकन्या समृद्धि योजना का फॉर्म दस साल की लड़की तक का भर सकते हैं। इसके लिए आपको साल में 250 रुपये जमा करना हैं। इसकी राशि आपको 18 साल के बाद मिलेगी। यह फॉर्म आप पोस्ट-ऑफिस में जा कर भर सकते हैं। इसके अलावा इसके साथ लगने वाले डाक्यूमेंट के बारे में भी मैंने बताया।

फिर मैं आगे बढ़ी, तो एक महिला मिली। मैं उनसे ऐसे ही बात करने लगी। हमें बात करते देख एक और महिला और उसके पीछे एक दादी भी आ गयी। जब मैंने उनसे पूछा कि आपलोगो को “सुकन्या समृद्धि योजना” के बारे में पता है?

तो वो बोली नहीं, ये क्या होता हैं? 

तब मैंने उनको सब कुछ बताते हुए कहा कि ये फॉर्म आप पोस्टऑफिस से भर सकते हैं। 

फिर मैं घर आ गयी। तो कुछ देर के बाद वो दादी आई और बोली कि बेटी हम ना भूल गए।

उन्होंने अपनी बहु से फोन माँगा और अपनी बेटी को कॉल करने के लिये बोला। दादी को जो भी याद था वो उन्होंने अपनी बेटी को बताया।

और मुझे बोला कि मेरी बेटी आपसे बात करना चाहती है। तब मैंने उनकी बेटी से बात की और सारी चीजों की जानकारी उन्हें दी।

कुल मिलाकर सुकन्या समृद्धि योजना के बारे में मैंने 8 महिलाओं को जानकारी दी। 

मोंटी 

बैच-10, मुंगेर 


No comments:

Post a Comment