Saturday, March 25, 2023

जमालपुर में आई सक्षम ने मनाया आठवां स्थापना दिवस

आई सक्षम


आई सक्षम स्वयं सेवी संस्था ने शुक्रवार, 24 मार्च 2023 को जमालपुर स्थित राजकमल हॉल में आठवां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया। इस कार्यक्रम में धरहरा और जमालपुर प्रखंड के ग्रामीण क्षेत्र से पहुंची लड़कियां एवं महिलाओं ने  सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर दर्शकों का मन मोह लिया। मंच का संचालन साक्षी कुमारी ने की। 

वहीं मुख्य अतिथि जामालपुर प्रखंड, मुंगेर जिला जीविका की बी पी एम बबिता कुमारी ने कहा कि जिस तरह से संस्था महिलाओं  को शिक्षा के माध्यम से लोगों में जीवन जीने का कौशल विकसित कर रही है, वो दिन दूर नहीं जब सामाज की हर एक नारी अपने पैरों पर खड़ा होगी।


वहीं मोना दीदी ने अपने अनुभवों को साझा करते हुए काफी भावुक हो गई। उन्होंने कहा कि 22 वर्षों से उनकी पढ़ाई छूटी हुई थी लेकिन आई सक्षम के प्रयास से वे पुनः अपनी पढ़ाई शुरू कर पाईं और प्रथम श्रेणी से उतीर्ण हुई। वहीं बबिता, प्रेरणा और मनीषा द्वारा नृत्य प्रस्तुत किया गया। 

इस अवसर पर समाज को जागरूक करने वाले नाटक का मंचन भी किया गया। कार्यक्रम के दौरान वहां मौजूद शिक्षक आई सक्षम की गतिविधियों को देखकर मंत्रमुग्ध रह गए। गौरतलब है कि आई सक्षम एक ऐसी स्वयं सेवी संस्था है, जो महिलाओं तथा लड़कियों में नेतृत्व गुणों को निखारता है और उन्हें अपने सपनों को पूरा करने में सहयोग करता है। 


एडुलीडर अपने चिन्हित विद्यालय में जाकर तीन घंटे बच्चों को शिक्षा देने में सहयोग करती हैं। आई सक्षम बच्चों को गुणवत्तापूर्ण एवं गुणात्मक शिक्षा प्रदान करने के साथ-साथ युवाओं को रोजगार के प्रति सक्षम बनाती है। 

वहीं आई सक्षम की वर्षगांठ के अवसर पर सेवा संस्था से आई पूजा ने कहा कि संस्था जिस तरह से निराश हो चुकी ग्रामीण महिलाों में आशा का किरण जगा रही है और उनके अंदर विश्ववास जगा रही है, इससे यह बात तो साफ है कि आई सक्षम द्वारा आने वाले समय में कई एडुलीडर तैयार होंगे। 


आई सक्षम की वर्षगांठ के अवसर पर टीक लिंक प्रतियोगिता में  राष्ट्रीय स्तर पर चयनित ग्रामीण बच्चों को तानिया द्वारा पुरस्कृत किया गया। इस कार्यक्रम में उपस्थित कनक, रोजी, राजमणी, निधि, आयुष आनंद, राहुल, इशिका और रश्मि ने बच्चों को शिक्षित किए जाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी।


No comments:

Post a Comment