Wednesday, February 21, 2024

PTM के दसवें सेशन में 14 अभिभावक शामिल हुए

 प्रिय साथियों, 

मैं आज की PTM का अनुभव साझा कर रही हूँ। आज, PTM में 14 अभिभावक शामिल हुए थे। ठंड की वजह से सभी अभिभावक बहुत लेट आए थे। यह PTM का दसवाँ सेशन था। 

सबसे पहले मैंने सभी को आने के लिए धन्यवाद किया, उनका स्वागत किया। फिर हमने “बूझो तो जाने” गेम खेला। यह गेम सभी को अच्छा लग रहा था। सभी जवाब भी दे रहे थे। 

फिर चित्र-पठन हुआ। उसके बाद हम सभी अभिभावकों के साथ कविता-पठन किये। वो लोग कविता करने में झिझक रहे थे। कुछ-कुछ अभिभावक तो अच्छे से कर रहे थे। 

सभी अभिभावकों को घर जाने की बहुत जल्दी थी। वो लोग जाने की जिद्द करने लगे, मैंने उन्हें किसी तरह रोका फिर कविता और चित्र-पठन पर बात हुई। 



PTM में अच्छा हुआ:
14 लोग शामिल हुए। सभी parents इसमें सक्रिय थे और कविता कर रहे थे। 

PTM में अच्छा हो सकता था:
सभी parents टाइम पर आते और सभी मीटिंग के अंत तक रुक सकते थे।

गौशिया प्रवीन
बैच- 9, जमुई 


No comments:

Post a Comment